प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नारी शक्ति की ताकत, साहस और दृढ़ता को भी सलाम किया है और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा है; “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई! हम अपनी नारी शक्ति की ताकत, साहस और दृढ़ता को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हैं। हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बीते दशक की हमारी उपलब्धियों में भी परिलक्षित होता है।”

Related posts

Leave a Comment