प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्‍य प्रदेश में चित्रकूट घाट पर आध्यात्मिक अनुभव परियोजना की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्‍य प्रदेश के चित्रकूट में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अन्‍तर्गत “चित्रकूट घाट पर आध्यात्मिक अनुभव” परियोजना की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने करीब 26 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से गंगा घाटों के उन्नयन एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। प्रधानमंत्री ने अमरकंटक में प्रसाद योजना के तहत 50 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया, जिसमें नर्मदा मंदिर के आसपास विकास और अमरकंटक में पर्यटन एवं जनसुविधाओं का विस्तार शामिल है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ. यादव ने चित्रकूट विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि परिक्रमा पथ, गोदावरी, भरत घाट समेत अन्य स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में भगवान राम और कृष्ण से संबंधित सभी स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment