इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में दो बार की ओलिम्पिक पदक विजेता भारत की पी वी सिंधू महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
पुरुष सिंगल्स में किदाम्बी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा। बी साई प्रणीत ने फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
पुरुषों के डबल्स में भारत के चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रेंकी रेड्डी की जोडी़ ने तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।