पिछले नौ वर्षों में बिजली क्षेत्र में 17 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

विद्युत और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री RK सिंह ने कहा है कि पिछले नौ वर्षों में बिजली क्षेत्र में 17 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ। RK सिंह ने कल नई दिल्ली में एक नीति शिखर सम्मेलन में कहा कि कोई भी देश बगैर पर्याप्त ऊर्जा के विकास नहीं कर सकता। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश में बिजली की कमी 4 दशमलव पांच प्रतिशत से घटकर आज एक प्रतिशत से भी कम रह गई है।

विद्युत मंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले 19 महीनों में 2 करोड 90 लाख घरों में बिजली पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने इसे बिजली क्षेत्र के इतिहास में ऊर्जा पहुंच का सबसे बड़ा और सबसे तेज विस्तार कहा है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने दावा किया कि वर्ष 2030 तक देश की 65 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता गैर-जीवाश्म स्रोतों पर आधारित होगी।

Related posts

Leave a Comment