भारत को मत्स्य पालन प्रबंधन पर संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन की समिति का उपाध्यक्ष चुना गया है। रोम में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अल्प विकसित और विकासशील देशों के प्रतिनिधि के रूप में इस महत्वपूर्ण समिति में मत्स्य पालन और प्रबंधन के क्षेत्र में भारत की भूमिका इस क्षेत्र की दिशा तय करेगी।
भारत 57 वर्षों में पहली बार वैश्विक मत्स्य पालन और प्रबंधन ब्यूरो के सदस्य के रूप में काम करेगा। भारत में दो करोड 80 लाख से अधिक लोग मत्स्य पालन के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।