पश्चिमोत्तर और मध्य भारत के भागों में अगले तीन दिनों तक घने कोहरे की स्थिति जारी रहेगीः मौसम विभाग

पश्चिमोत्तर और मध्य भारत के भागों में अगले तीन दिनों तक घने कोहरे की स्थिति जारी रहेगीः मौसम विभाग

मौसम विभाग ने देश के उत्‍तर-पश्चिम और मध्‍यवर्ती क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिनों तक घना कोहरा रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पंजाब के अनेक भागों तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और उत्‍तर-प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में सुबह के समय अत्‍यधिक घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस महीने की 30 तारीख से पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमोत्‍तर भारत पर पड़ सकता है। अगले पांच दिनों तक देश के उत्‍तरी क्षेत्र में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण कुछ ट्रेनें देरी से चल रही है।

Related posts

Leave a Comment