विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के उप-प्रधानमंत्री तथा व्‍यापार मंत्री से द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के उप-प्रधानमंत्री तथा व्‍यापार मंत्री से द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर चर्चा की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कल मॉस्‍को में रूस के उप-प्रधानमंत्री तथा उद्योग और व्‍यापार मंत्री डेनिस मांतुरोव से भारत-रूस द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर व्‍यापक चर्चा की। उन्‍होंने व्‍यापार, वित्त, संपर्क, ऊर्जा, नागर विमानन और परमाणु ऊर्जा क्षेत्रों में महत्‍वपूर्ण प्रगति का जायज़ा लिया। डॉ. जयशंकर ने नए अवसर तलाशने पर अधिक जोर दिए जाने की सराहना की। दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय सहयोग को अधिक संतुलित और सतत बनाने पर चर्चा की।

दोनों मंत्रियों की उपस्थिति में परमाणु ऊर्जा और औषधि, फार्मास्‍युटिकल तथा चिकित्‍सा उपकरणों से संबंधित समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये गये।

डॉ. जयशंकर ने डेनिस मांतुरोव के साथ रूस उद्योग और व्‍यापर प्रदर्शनी भी देखी।

डॉ. जयशंकर ने मास्‍को में भारतवंशियों से भी बातचीत की। उन्‍होंने भारत और रूस के बीच मजबूत और सतत सहयोग में उनके योगदान की सराहना की। विदेश मंत्री ने कहा दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्‍त रणनीतिक साझेदारी पिछले 75 वर्षों के अनुभव और भावनाओं का प्रतीक है।

उन्‍होंने भारतीय मूल के लोगों से परस्‍पर लाभ वाले सहयोग को और मजबूत करने में योगदान का आग्रह किया। डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के समाजों के बीच करीबी संबंधों को बढ़ावा देने में भारतीय समुदाय की भूमिका अमूल्‍य है। उन्‍होंने कहा कि आत्‍मनिर्भर भारत बहुध्रुवीय विश्‍व में रूस के साथ संबंधो को और मजबूत करेगा।

Related posts

Leave a Comment