बिहार आज अपना 112वां स्थापना दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 1912 में बंगाल से अलग करके बिहार राज्य का गठन किया गया था। राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बिहार के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी है। सोशल मीडिया के एक पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि बिहार भारतीय संस्कृति और शिक्षा का ऐतिहासिक केन्द्र रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अपनी दृढता, कर्तव्यपरायणता और बलिदान के लिए जाने जाते हैं। बिहार के लोगों ने देश और विदेश में अपनी विशेषताओं के कारण अपनी जगह बनाई है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...