आईपीएल 2024 के उद्धाटन मैच में आज शाम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से

इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट आज तमिलनाडु के चेन्‍नई में शुरू होगा। इस सीजन का शुरूआती मैच पिछली बार के चैंपियन चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच चेन्‍नई के एमए चिदम्‍बरम स्‍टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा।

क्रिकेट के प्रशंसक इस स्‍पर्धा में एमएस धोनी और विराट कोहली को एक-दूसरे के विरूद्ध खेलते हुए देखने की उत्‍सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के प्रशंसकों को कल एक बडा झटका लगा जब टीम ने अनुभवी खिलाडी महेन्‍द्र सिंह धोनी की जगह नये कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड के नाम की घोषणा की।

Related posts

Leave a Comment