पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। इनमें हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह और डॉ. विजय सिंगला के नाम शामिल हैं। हरपाल सिंह चीमा को उप-मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री मान सहित पंजाब के नव-निर्वाचित विधायकों ने बृहस्पतिवार को विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली थी। भगवंत मान ने इस महीने की 16 तारीख को, स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...