पर्वावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने विश्व समुद्र दिवस के अवसर पर आज एकल उपयोग प्लास्टिक 2021 जागरूकता अभियान की शुरुआत की। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इधर उधर फैला प्लास्टिक कचरा बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि भारत में दो तिहाई प्लास्टिक कचरा बीना जाता है, जबकि शेष एक तिहाई प्लास्टिक कचरा फैला रहता है।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियमों के अनुसार प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने और दोबारा उपयोग करने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि देश में एकल उपयोग की प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद सरकार ने प्लास्टिक कचरे के आयात पर भी प्रतिबंध लगाया था।
एकल उपयोग प्लास्टिक से प्रदूषण को कम करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रचलन 2022 तक समाप्त करने का आह्वान किया था।