केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 83वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 83वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

अमित शाह ने कहा, भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी CRPF का वार्षिक परेड देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाए। इसके पीछे उद्देश्य ये हैं कि देश और सीमाओं की सुरक्षा में लग हुए CRPF संगठन अलग-अलग हिस्सों में जाकर देश की जनता से आत्मीयता का संबंध बनाए।

अमित शाह ने कहा, 2014 में नरेंद्र मोदी के भारत के PM बनने के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति में सुधार हुआ है। लोकतंत्र को जमीन पर पहुंचाने में मोदी सरकार को बड़ी सफलता मिली। जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी सफलता है कि हमारे बलों ने आतंकवाद को नियंत्रित करने में सफलता हासिल की है।

Related posts

Leave a Comment