टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने कल कजाखस्तान में अस्ताना ओपन के फाइनल में स्टेफानोस सितसिपास को सीधे सेटों में हरा कर अपना 90वां एटीपी खिताब जीता। 21 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच ने ग्रीस के सितसिपास को 6-3, 6-4 से हराया। रोम और तेल अवीव सहित विंबलडन चैंपियन जोकोविच का इस साल का यह चौथा खिताब है।
अस्ताना में मिली शानदार जीत के साथ ही योकोविच ओपन एरा में राफेल नडाल और रोजर फेडरर के साथ 90 या अधिक एटीपी खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।
