पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्री सत्. सांई जिले को पलासमुद्रम में सीमा शुल्क और नारकोटिक्स की राष्ट्रीय अकादमी (NACIN) के मुख्य परिसर का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्री सत्. सांई जिले को पलासमुद्रम में सीमा शुल्क और नारकोटिक्स की राष्ट्रीय अकादमी (NACIN) के मुख्य परिसर का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश में श्री सत्य साईं जिले के पलासमुद्रम में सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स की राष्ट्रीय अकादमी (NACIN) के मुख्य परिसर का उद्घाटन किया।

यह अकादमी (NACIN) भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) और अन्य संबद्ध सेवाओं के अधिकारियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण का एक प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है। अकादमी सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष करों और नशीले पदार्थों से संबंधित नीतियां, प्रक्रियाएं और दिशानिर्देश भी तैयार करता है।

क्षमता निर्माण आयोग के गठन के बाद पहली ग्रीनफील्ड परियोजना होने के नाते, नए अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र का लक्ष्य मिशन कर्मयोगी के उद्देश्यों को प्राप्त करना है। यह परिसर मेगा सौर संयंत्रों के माध्यम से अपनी सभी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने वाला 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा संचालित परिसर बन जाएगा।

Related posts

Leave a Comment