नेपाल के नए प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हासिल किया, प्रधानमंत्री मोदी ने शुभकामनाएं दीं

नेपाल के नए प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हासिल किया, प्रधानमंत्री मोदी ने शुभकामनाएं दीं

नेपाल के नए प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने प्रतिनिधि सभा में विश्वासमत हासिल कर लिया है। नेपाली कांग्रेस के अध्‍यक्ष देउबा को 275 सदस्यों के सदन में 165 वोट मिले। विश्वासमत प्रस्ताव जीतने के लिए उन्हें 136 मतों की जरूरत थी। शेर बहादुर देउबा को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 12 जुलाई को संविधान के अनुच्छेद 76 (5) के अनुसार देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। पांच सदस्यों की संविधान पीठ ने भंग प्रतिनिधि सभा बहाल कर दी थी। 13 जुलाई को शेर बहादुर देउबा ने पांचवीं बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वासमत हासिल करने पर शेर बहादुर देउबा को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व में दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे तथा विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी सहित लोगों के बीच आपसी संबंध भी बढ़ेंगे।

शेर बहादुर देउबा ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे दोनों देशों के बीच संबंधों में मजबूती लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

Related posts

Leave a Comment