नीति आयोग जम्मू और कश्मीर में पांच सौ अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करेगा

अटल नवाचार मिशन-ए.आई.एम. और नीति आयोग जम्‍मू और कश्‍मीर के उच्‍चतर विद्यालयों के विद्यार्थियों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए पांच सौ से अधिक अटल टिंकरिंग लैब की स्‍थापना करेंगे। अटल टिंकरिंग लैब पूरे भारत में उच्‍चतर विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच नवाचार की मानसिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से शुरू किया गया महत्‍वपूर्ण कार्यक्रम है। इसका लक्ष्‍य 34 राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को नवाचार के वातावरण में भारत के विभिन्‍न जन-सांख्यिकी लाभ पहुंचाना है। जम्‍मू-कश्‍मीर के विद्यार्थियों के बीच नवाचारी और रचनात्‍मक मानसिकता को बढ़ावा देने के लिए अगले कुछ वर्षों में जम्‍मू-कश्‍मीर के विद्यालयों में पांच सौ से ज्‍यादा लैब स्‍थापित करने की आवश्‍यकता है।

Related posts

Leave a Comment