नीरज चोपड़ा 89.08 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय बने

तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने लूजाने डायमंड लीग में 89 दशमलव शून्‍य 8 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ भाला फेंक टाईटल जीत लिया है। नीरज प्रतिष्ठित डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

नीरज ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो 7 और 8 सितंबर को ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में होगी। उन्होंने 2023 विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

Related posts

Leave a Comment