मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर राज्यों में अगले चार दिन तक मध्यम वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम और आसपास के इलाक़ों में चक्रवात बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तटीय आंध्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में अगले दो दिन के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है।