देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 1590 मामले दर्ज, 910 लोग कोरोना से मुक्त हुए

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 1590 मामले दर्ज, 910 लोग कोरोना से मुक्त हुए

देश में, पिछले 24 घंटे में कोविड के 1,590 मामले दर्ज किए गए हैं और 910 लोग कोरोना से मुक्त हो गए हैं। इस समय कोरोना से स्‍वस्थ होने की दर 98 दशमलव 79 प्रतिशत है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या आठ हजार से अधिक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड के नौ हजार 4 सौ 97 से अधिक टीके लगाए गए हैं। देश में अब तक दो सौ 20 करोड़ 65 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment