मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर अगले दो दिन तक जारी रहेगी। विभाग के अनुसार कल शाम तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में लगभग दस से पन्द्रह किलोमीटर की रफ्तार से शुष्क हवाएं जारी रहेंगी।
देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीत लहर जारी रहेगी