दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान और भारत नीतिगत साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमत हुए

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान और भारत नीतिगत साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमत हुए

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान और भारत नीतिगत साझेदारी और मजबूत करने पर सहमत हुए है। शांति, प्रगति और साझा समृद्धि की वर्ष 2021-25 की परिकल्‍पना के अनुसार दोनों पक्षों ने कार्य योजना के व्‍यावहारिक कार्यान्‍वयन पर जोर दिया है। इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता में भारत आसियान सम्‍मेलन के संयुक्‍त बयान में समुद्री सुरक्षा और सहयोग पर बल दिया गया है। विश्‍वास-निर्माण, आपात कार्यवाही और मान्‍यवीय सहायता तथा आपदा राहत जैसे उपायों को मजबूत करने का भी निर्णय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारत आसियान शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लिया।

भारत और आसियान देश समुद्री सूचना के आदान प्रदान और विशेष निकायों के माध्यम से सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए। वे समुद्री अधिकारियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देंगे, साथ ही दोनों पक्ष समुद्री संसाधन, जैव विविधता और प्रदूषण से निपटने के क्षेत्र में सहयोग बढाएंगे। इसके अलावा पर्यावरण अनुकुल जीवन शैली और मोटे अनाज जैसे भारत के पहल पर भी सहयोग बढाने पर राजी हुए।

Related posts

Leave a Comment