अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 36 घंटे के भीतर काबुल हवाईअड्डे पर एक और आतंकी हमला हो सकता है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में जमीनी हालात बेहद खतरनाक बने हुए हैं और हवाईअड्डे पर आतंकी हमले का खतरा बरकरार है। बृहस्पतिवार को काबुल हवाईअड्डे पर एक आत्मघाती हमले में करीब 170 व्यक्ति मारे गये थे।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने काबुल हवाई अड्डे पर एक और आतंकवादी हमले की चेतावनी दी
