अमेरिकी सेना ने काबुल हवाई अड्डे पर घातक बम हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में आईएसआईएस-खुरासान गुट पर ड्रोन हमला शुरू किया है। पेंटागन ने घोषणा की है कि अमेरिकी सेना का ड्रोन हमला काबुल विस्फोट के साजिश करने वाले आईएसआईएस-खुरासान गुट को निशाना बनाकर किया गया। इस हमले में दो खूंखार आतंकी मारे गए। पेंटागन द्वारा हमले की घोषणा से पहले विदेश विभाग ने नई चेतावनी जारी की थी और अमेरिकी सैनिकों से काबुल हवाई अड्डे के चार दरवाजों से तुरंत हटने को कहा था।
अफगानिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में ISIS के दो खूंखार आतंकी मारे गए: पेंटागन
