तेलंगाना में फूलों का नौ दिन का उत्सव बतुकम्मा कल से शुरू हो गया है। पूरे राज्य में बड़ी संख्या में महिलाएं इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं।
इस उत्सव से संबंधित मुख्य कार्यक्रम-सद्दुला बतुकम्मा अगले महीने की तीन तारीख को होगा। नौ दिन के इस वार्षिक पुष्पोत्सव के अंत में फूलों को स्थानीय तालाबों में विर्सजित कर दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बतुकम्मा के पावन अवसर पर लोगों को, विशेष रूप से तेलंगाना की नारी शक्ति को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह उत्सव प्रकृति से हमारे संबंधों को और गहन करेगा।