हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले की बंजार घाटी में एक पर्यटक वाहन के गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। यह दुर्घटना कल रात लगभग साढे आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 305 पर हुई। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि वाहन में चालक सहित 17 लोग सवार थे।
ये काफी अनफॉर्च्यूनेट इनसीडेंट कल रात को जलोडी पार्क से बंजार की तरफ ख्याति एक जगह है वहां पर ये ट्रेवलर जो है वो नीचे खाई में गिर गई और उसमें टोटल सेवन्टीन पैसेंजर थे, जो ट्रेवलर के अंदर थे इनकुलूडिंग ड्राइवर तो उनमें से सात की अनफॉर्च्युनेटली डेथ हुई है और दस जो हैं वो इंजर्ड हैं। वो दस जो इंजर्ड हैं वो दस सारे के सारे पेशेंट स्टेबल और वो सारे के सारे अभी रिजिनल हॉस्पिटल कुल्लू में अंडर ट्रीटमेंट हैं एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जो है बहुत स्टकली शुरू करके रात को करीब 12 बजे तक रेस्क्यू कंपलीट हो गया था सबको वहां से ले आए थे हम लोग, एंड दे ऑल फ्रॉम डिफरेंस प्लैसेस थोड़ा मिक्स सा ग्रुप है कुछ इसमें स्टूडेंट हैं, कुछ लोग इसमें वर्किंग प्रोफेशनल भी हैं। तो ये अलग-अलग जगह के लोग हैं।
