तेलंगाना में अगले दो दिनों तक व्यापक वर्षा की आशंका को देखते हुए अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने अनेक स्थानों पर अत्यधिक तेज बारिश और कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश की आशंका व्यक्त की है। कोमारम भीम आशिफाबाद, मंचेरियल, जगितयाल, पेड्डापल्ली, मुलुगु और भद्राद्रि कोठागुडम सहित कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। हैदराबाद रंगारेड्डी, सूर्यापेट और नलगोंडा सहित कई जिलों में सामान्य से तेज बारिश हो सकती है।
इस बीच, लगातार बारिश के कारण राज्य के कई जलाशयों और सिंचाई परियोजनाओं में जलस्तर बढ रहा है।