कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने आज नई दिल्ली में कावेरी जल विवाद पर केंद्रीय मंत्री-प्रह्लाद जोशी, शोभा करंदलाजे, भगवंत खुबा, नारायण स्वामी, राजीव चन्द्रशेखर और कर्नाटक से संसद सदस्यों के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया। सर्वोच्च न्यायालय में कर्नाटक का पक्ष रखने वाले कानूनी दल ने भी बैठक में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने संसद सदस्यों से कहा कि वे राज्य के हितों के लिए दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करें। सर्वोच्च न्यायालय ने कर्नाटक से कहा है कि वह तमिलनाडु के लिए 108.5 टीएमसी पानी छोड़े, लेकिन अभी तक 39.8 टीएमसी पानी छोडा गया है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...