तमिलनाडु के तटीय जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार वर्षा जारी

तमिलनाडु के तटीय जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार वर्षा जारी

तमिलनाडु के तटीय जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार वर्षा हो रही है। राज्‍य के उत्‍तरी और दक्षिणी भागों के आठ से अधिक जिलों में सामान्‍य से तेज वर्षा हुई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार बारिश छह नवम्‍बर तक जारी रह सकती है। वर्षा से प्रभावित जिलों में एहतियात के तौर पर शैक्षणिक संस्‍थानों में अवकाश की घोषणा की गई है। लगातार वर्षा के कारण चेन्‍नई के आस-पास के लोगों का सामान्‍य जीवन बाधित हुआ है।

केरल में, मौसम विभाग ने पथानामथिट्टा और इडुक्की जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां पर तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना है। राज्‍य के आठ अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

Leave a Comment