टेनिस में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने दूसरी बार फ्रेंच ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

टेनिस में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने दूसरी बार फ्रेंच ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने दूसरी बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। वर्ष के दूसरे ग्रेंड स्लेम फाइनल में कल जोकोविच ने दुनिया के नंबर पांच खिलाड़ी यूनान के स्टीफानोस सितासिपास को हराया। जोकोविच का यह 19वां ग्रेंड स्लेम खिताब है। जोकोविच ओपन युग के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने चारों ग्रेंड स्लेम खिताब कम से कम दो बार जीते हैं।

महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाली चेकगणराज्य की बारबोरा क्रायसिकोवो ने महिला डबल्स का खिताब भी जीत लिया है।

Related posts

Leave a Comment