दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कल दिल्ली और पश्चिमोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में पहुंचेगा

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कल दिल्ली और पश्चिमोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में पहुंचेगा

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कल दिल्ली पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून निर्धारित समय से 12 दिन पहले दिल्ली पहुंच रहा है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने आकाशवाणी से बातचीत में कहा कि मॉनसून कल तक पश्चिमोत्‍तर भारत के अधिकांश इलाकों में पहुंच जाएगा। इसके अगले 48 घंटे में मध्य प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाकी इलाकों तथा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में और आगे बढ़ने की संभावना है।

इस बार साउथ-ईस्ट मॉनसून का प्रोग्रेस प्रो-ऐक्टिव है और अभी तक साउथ-वेस्ट मॉनसून इंटायर साउथ इंडिया, सेंट्रल पार्ट्स, ईस्ट एंड नॉर्थ-ईस्ट इंडिया कवर कर चुके हैं और नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में जम्मू एंड कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ईस्ट यूपी कवर हो चुका है और उम्मीद है कि अगले दो दिन के अंदर ये नॉर्थ-ईस्ट इंडिया का और कुछ हिस्सा, दिल्ली समेत मॉनसून प्रवेश कर सकता है। इसके प्रभाव में बारिश भी बहुत अच्छे हो रहे हैं और अगले दो दिन के लिए ये बारिश स्पेशली टू इंडिया, यूपी, एमपी वगैरह एरिया में कुछ इलाके में हैवी टू –हैवी रेनफॉल हो सकता है।

इस वर्ष बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मॉनसून निर्धारित समय से करीब दो सप्ताह पहले पहुंच रहा है। दिल्ली में सामान्य तौर पर मॉनसून जून के अंत तक पहुंचता है।

Related posts

Leave a Comment