जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को कल अंतिम विदाई दी गई

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को कल अंतिम विदाई दी गई। एक मंदिर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। देश के लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले शिंजो आबे स्वास्थ्य कारणों से दो वर्ष पहले पद छोड़ने के बाद भी प्रभावशाली नेता बने रहे। शिंजो आबे की हत्या के दो दिन बाद रविवार को, उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगी ने उच्च सदन के चुनावों में शानदार जीत हासिल की।

Related posts

Leave a Comment