श्रीलंका में विरोध प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीप पहुंचे

श्रीलंका में विरोध प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीप पहुंचे

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर चले गए हैं। श्रीलंका के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी के अनुसार गोटबाया राजपक्षे और उनकी पत्‍नी श्रीलंकाई वायुसेना के मालवाहक जहाज से मालदीव की राजधानी माले पंहुच गये हैं। इससे पहले सोमवार को भंडारनाइके हवाई अड्डे पर आव्रजन प्रक्रिया के लिए आम जनता की लाइन में लगने से इंकार करने पर उनको श्रीलंका छोड़ने से दो बार रोक दिया गया था। राष्ट्रपति पर बड़े पैमाने पर भ्रष्‍टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन के आरोप हैं। गोटबाया राजपक्षे की नीतियों के कारण श्रीलंका दिवालिया हो गया और स्‍वतंत्रता के बाद सबसे गंभीर वित्‍तीय संकट में फंस गया है।

Related posts

Leave a Comment