आज गुरु पूर्णिमा है

आज गुरु पूर्णिमा है। इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है और यह पर्व आध्यात्मिक और शैक्षिक गुरुओं को समर्पित है। इस अवसर पर लोग अपने उन गुरुओं को याद करते हैं, जिनके मार्गदर्शन और आर्शीवाद ने उनके जीवन को दिशा दी।

भगवान बुद्ध ने बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्ति के बाद इस अवसर पर अपना पहला प्रवचन दिया था। भगवान बुद्ध ने सारनाथ से बोधगया की यात्रा की थी और पूर्णिमा के दिन प्रवचन दिया। आज के दिन भगवान बुद्ध के अनुयायी उनकी पूजा करते हैं।

Related posts

Leave a Comment