जर्मनी के राष्‍ट्रीय चुनाव में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी – एसपीडी की जीत का अनुमान

जर्मनी में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी राष्ट्रीय चुनाव में जीत की ओर है और उसने सरकार बनाने के लिए स्पष्ट जनादेश का दावा किया है। इसके साथ ही चांसलर एंगेला मर्केल की कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व वाले 16 वर्ष के शासन का अंत हो जाएगा।

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी को लगभग 26 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि एंगेला मर्केल की पार्टी को 24.5 मत मिले हैं। दोनों पार्टियों का मानना है कि वे अगली सरकार बनाएंगे। 299 निर्वाचन क्षेत्रों में से 267 के आधार पर आंशिक मतगणना दर्शाती है कि सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी 25.7 प्रतिशत मतों के साथ आगे है।

इससे पहले, जर्मनी के चुनाव में जीतने वाली किसी भी पार्टी को 21 प्रतिशत से कम वोट नहीं मिले हैं। अभी अंतिम नतीजे घोषित नहीं हुए हैं और अंतर बहुत मामूली है, लेकिन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी को जीत मिल सकती है।

Related posts

Leave a Comment