गुजरात में आम आदमी पार्टी के विधायक भूपेन्द्र भयानी ने कल राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले भयानी ने गांधीनगर में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को कल अपना इस्तीफा सौंप दिया। मीडिया से बात करते हुए, भयानी ने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के सदस्य के रूप में इस्तीफा दिया है, क्योंकि पार्टी लोगों की सेवा करने का सही मंच नहीं है। भयानी के जल्द ही सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की संभावना है। भयानी पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव में चुने गए आम आदमी पार्टी-आप के पांच विधायकों में से एक थे।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...