भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के टवीट पर पुराने फोटो को मौजूदा फोटो बताने के लिए आलोचना की है। नई दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जब भी देश में झूठ और धोखे की राजनीति की बात होगी तो उसमें राहुल गांधी जरूर शामिल होंगे। उन्होंने आज कहा कि राहुल गांधी ने अपने टवीट पर किसान आंदोलन की पुरानी फोटो साझा कर उसे मौजूदा फोटो बताया है।
संबित पात्रा ने कहा कि विश्व का सबसे तेज और सबसे बडा टीकाकरण अभियान भारत में जारी है और पूरा विश्व इसकी सराहना कर रहा है लेकिन राहुल गांधी ने टीकाकरण के बारे में एक भी टवीट नहीं किया।
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी अच्छी तरह जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी में कोई भी अध्यक्ष नहीं है इसलिए कांग्रेस पार्टी, कोई भी मुद्दा उठाने में असमर्थ है इसीलिए राहुल गांधी झूठी तस्वीरों के माध्यम से राजनीति कर रहे हैं।