केन्‍द्र सरकार अफगानिस्‍तान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध: विदेश राज्‍य मंत्री वी मुरलीधरन

केन्‍द्र सरकार अफगानिस्‍तान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध: विदेश राज्‍य मंत्री वी मुरलीधरन

विदेश राज्‍य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि केन्‍द्र सरकार अफगानिस्‍तान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। कोच्चि में कल संवाददाताओं से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि जिन लोगों ने भारत लौटने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की है और विदेश मंत्रालय की हेल्‍पलाइन नम्‍बर पर सम्‍पर्क किया है, उन्‍हें स्‍वदेश लाने पर ध्‍यान केन्द्रित किया जायेगा।

इससे पहले वी मुरलीधरन ने इरनाकुलम में क्षेत्रीय सम्‍पर्क ब्‍यूरो द्वारा आयोजित कोविड टीकाकरण और कोविड से बचाव के लिए उपयुक्‍त व्‍यवहार के बारे में डिजिटल वैन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।

अफगानिस्‍तान से एक सौ सात भारतीय नागरिकों सहित 168 लोग कल भारतीय वायुसेना की विशेष उड़ान से काबुल से गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे पर पहुंचे। इससे पहले, अफगानिस्‍तान के काबुल से सुरक्षित दोहा ले जाए गए 135 भारतीयों को कल रात भारत वापस लाया गया। दोहा में भारतीय दूतावास ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हर तरह की सहायता प्रदान की।

भारत, ताजिकिस्‍तान के दुशाम्‍बे और कतर के रास्‍ते अपने नागरिकों को विमान से वापस ला रहा है।

Related posts

Leave a Comment