दोनों प्रतियोगिताएं हांगझाऊ में आगामी एशियाई खेलों से पहले टीम की तैयारियों का हिस्सा होंगी। भारतीय टीम 16 से 19 जुलाई तक जर्मनी में तीन टेस्ट मैच खेलेगी, इनमें से एक चीन के साथ और दो मैच जर्मनी के साथ होंगे। टीम स्पेन का दौरे पर 25 से 30 जुलाई तक दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और मेजबान टीम के साथ टेरासा में खेलेंगी।
टीम का नेतृत्व गोलकीपर सविता करेंगी और उप कप्तान के रूप में दीप ग्रेस एक्का उनकी सहायता करेंगी। इस बीच, बिचू देवी खारीबाम टीम में नामित दूसरी गोलकीपर हैं।
मिडफील्ड में, टीम के पास निशा, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, बलजीत कौर, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के और ज्योति छत्री की एक मजबूत लाइनअप है। भारत की फॉरवर्ड पंक्ति का नेतृत्व अनुभवी स्ट्राइकर वंदना कटारिया करेंगी। उनके साथ लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी और दीपिका भी शामिल होंगी।
