केन्द्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बताया है कि विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी मामले में 18 हजार करोड रूपये बैंकों को लौटा दिये गए हैं। केन्द्र की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायालय को बताया कि न्यायालय में धनशोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत लम्बित सभी मामलों में कुल 67 हजार करोड रूपये की राशि शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय चार हजार सात सौ मामलों की जांच कर रहा है। श्री मेहता ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रतिवर्ष जांच किये गए मामलों की संख्या 2015-16 में 111 थी जो 2020-21 में बढकर 981 हो गई।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...