उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लगभग साठ प्रतिशत मतदान हुआ है। इस चरण में कल राज्‍य के नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए। चौथे दौर का मतदान सम्‍पन्‍न होने के साथ ही विधानसभा की 403 सीटों में से 231 सीटों पर मतदान हो चुका है।

उत्‍तर प्रदेश में पांचवें चरण के लिए प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। इस चरण में 27 फरवरी को 61 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। छठे चरण में 57 विधानसभा सीटों पर 3 मार्च को मतदान होगा। सातवें चरण में 7 मार्च को नौ जिलों की 54 विधानसभा क्षेत्रों में वोड डाले जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment