केन्द्र सरकार ने लद्दाख के स्पितुक में नवनिर्मित स्टेडियम में खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस केन्द्र में एथलेटिक्स, मुक्केबाजी और तीरंदाजी जैसे खेलों के प्रशिक्षण पर जोर दिया जाएगा। इस केन्द्र का कार्य दो वर्ष में पूरा किया जाएगा और इसके लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में तीन करोड तेरह लाख नब्बे हजार रुपये और उससे अगले वर्ष एक करोड उन्नीस लाख पचास हजार रुपये आंवटित किए गए हैं।
केंद्र सरकार ने लद्दाख के लेह जिले के स्पितुक में खेलों इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी