केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, भारत की प्रगति के लिए जलमार्गों का विकास महत्वपूर्ण है। मुम्बई में वैश्विक समुद्री शिखर सम्मेलन में अंतर्देशीय जलमार्ग और जहाजरानी पर सत्र को नितिन गडकरी वचुर्अल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे, सड़क या विमान की तुलना में जलमार्ग परिवहन का सबसे सस्ता तरीका है। उन्होंने कहा कि जलमार्ग ईंधन कुशल, कम लागत और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का साधन है। उन्होंने सभी से ईंधन की लागत कम करने का अनुरोध किया और पश्चिमी देशों की तरह क्रूज और शिपिंग में ईंधन के रूप में इथेनॉल का उपयोग करने का सुझाव दिया। नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार अंतर्देशीय जलमार्गों में सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में देश का माल परिवहन 12 करोड़ 60 लाख टन के सर्वाधिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...