कृषि निर्यात में अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 के पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान कृषि निर्यात 43 बिलियन डॉलर से अधिक था। वाणिज्य तथा उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कल लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कृषि निर्यातों में वृद्धि किसानों की आय पर एक सकारात्मक असर डालती है। निर्यात से किसानों को होने वाले लाभ को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक फार्मर कनेक्ट पोर्टल का शुभारंभ किया है। यह पोर्टल निर्यातकों से सीधे जुड़ने के लिए किसान उत्पादक संगठन और सहकारी समितियों को एक मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राज्य और जिला स्तर पर कई कदम उठाए हैं।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...