पुरूष हॉकी में मौजूदा चैंपियन और ओलिम्पिक में कांस्य पदक विजेता भारत ढाका में एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी टूर्नामेंट में आज बांग्लादेश के साथ खेलेगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम तीन बजे शुरू होगा। कल भारत और कोरिया के बीच मैच ड्रा रहा। दोनों टीमों ने दो-दो गोल किये। भारत ने मैच में शानदार शुरूआत करते हुए चौथे मिनट में ललित उपाध्याय के माध्यम से गोल किया। बाद में 18वें मिनट में उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर से दूसरा गोल किया। दो गोल से पिछडने के बाद दक्षिण कोरिया ने शानदार वापसी की और 41वें तथा 46वें मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...