भारत, ईरान और उजबेकिस्तान ने मानवीय संकट के दौरान और क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने में चाबहार बंदरगाह की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया है। चाबहार बंदरगाह के संयुक्त उपयोग के बारे में तीनों देशों के बीच त्रिपक्षीय कार्य समूह की दूसरी बैठक कल वर्चुअल माध्यम से हुई। बैठक के दौरान भारत, ईरान और उजबेकिस्तान ने इस बंदरगाह पर शाहिद बेहेस्ती टर्मिनल के माध्यम से मध्य एशिया और दक्षिण एशिया के बीच यातायात बढ़ने पर विचार किया और परिवहन गलियारे के विकास के बारे में विचार-विमर्श किया। ईरान के आमंत्रण पर भारत अगले वर्ष एक उच्चस्तरीय प्रतिमंडल चाबहार भेजने पर सहमत हुआ है। त्रिपक्षीय कार्य समूह की तीसरी बैठक भारत में आयोजित करने का भी फैसला किया गया।
भारत, ईरान और उजबेकिस्तान ने मानवीय संकट के दौरान और क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने में चाबहार बंदरगाह की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया