केरल में कल शाम कोझीकोड, त्रिशूर, वायनाड और कासरगोड जिलों में मूसलाधार वर्षा हुई। कोझिकोड जिले के मुक्कोम और वेल्लायिल इलाकों में कई घरों और दुकानों में पानी भर गया। निचले इलाकों में पानी भरने से यातायात बाधित रहा जबकि कुछ स्थानों पर भूस्खलन की खबरें हैं।
इस बीच, मौसम विभाग ने केरल और लक्षद्वीप में अधिकतर जगहों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की है। अगले तीन दिनों तक पूरे राज्य में मूसलाधार वर्षा होने के आसार हैं।