उत्‍तर प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी कानून के अंतर्गत दर्ज सभी मामले वापस लेगी

उत्‍तर प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी कानून के अंतर्गत दर्ज सभी मामले वापस लेगी

उत्‍तर प्रदेश में राज्‍य सरकार कोविड-19 महामारी कानून के अंतर्गत दर्ज सभी मामले वापस लेगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कहा कि बडे पैमाने पर लोकहित में कोविड महामारी कानून के अंतर्गत दर्ज सभी मामले समाप्‍त किए जाने चाहिए।

प्रदेश में कोविड-टीकाकरण का कार्य केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार चल रहा है और अब तक 10 करोड़ 19 लाख से अधिक टीके लगाए गए हैं। यह संख्या, राज्य में टीकाकरण के लिए पात्र आबादी का लगभग 59 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक आठ करोड़ 75 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक और दो करोड़ 16 लाख से अधिक लोगों को दोनों खुराक दे दी गई है। उधर राज्य में इस समय 31 जनपद कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 73 हजार नमूनों की जांच की गई और 66 जनपदों में कोरोना का कोई भी नया मामला नहीं पाया गया। राज्य में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 159 है।

Related posts

Leave a Comment