भारत में कल एक दिन में 86.16 लाख (86,16,373) लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी गई। ये अब तक दुनिया में एक दिन में सबसे ज़्यादा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड है: स्वास्थ्य मंत्रालय
ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 2,957 नए COVID-19 मामले, 4,587 रिकवरी और 38 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 34,965 है।
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,64,360 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,40,72,142 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)
लद्दाख में कल 33 नए मामले सामने आए और 31 लोग कोरोना से ठीक हुए। सक्रिय मामलों की कुल संख्या घटकर 365 हो गई है।
मध्य प्रदेश में कल मेगा इनोक्यूलेशन ड्राइव के दौरान 16,73,858 लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी गई।
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 374 नए मामले सामने आए और 1 मौत हुई है। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 17,979 है जिसमें 4,227 सक्रिय मामले, 13,667 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 85 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार
