भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट क्रिकेट चैम्पियनशिप फाइनल के चौथे दिन का खेल वर्षा के कारण नहीं हुआ

साउथैम्पटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के चौथे दिन का मैच बारिश के कारण नहीं हुआ। न्यूजीलैंड को आज पहली पारी में दो विकेट पर 101 रन से आगे खेलना था। इससे पहले वर्षा के कारण मैच के पहले दिन का खेल भी नहीं हो सका था। दूसरे और तीसरे दिन का खेल भी खराब रोशनी के कारण बाधित रहा था। भारत ने पहली पारी में 217 रन बनाए थे।

Related posts

Leave a Comment