उत्‍तराखंड में पिछले दो दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण सभी प्रमुख नदियां ऊफान पर

उत्‍तराखंड में पिछले दो दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण सभी प्रमुख नदियां ऊफान पर

उत्‍तराखंड में पिछले दो दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण सभी प्रमुख नदियां ऊफान पर हैं। कई नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही है। चमोली जिले में भारी वर्षा के कारण श्रीनगर बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। नदियों के तट के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है।

राज्‍य में सरकार और प्रशासन बाढ़ की स्थिति की कड़ी निगरानी कर रहे हैं। राज्‍य के सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी सभी जिलों पर स्‍वयं निगरानी रख रहे हैं और फोन से निरंतर जिला अधिकारियों के संपर्क में है।

इस बीच, उत्‍तर काशी जिले में गंगोत्री राष्‍ट्रीय राजमार्ग और चमोली जिले मे ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्‍ट्रीय राजमार्ग दो स्‍थानों पर चट्टानें गिरने के कारण बाधित है। पर्वतीय क्षेत्रों को जोड़ने वाली कई सड़कों पर भी बाधा आ रही है।

सड़कों को खोलने का काम प्राथमिकता पर शुरू किया गया है। राज्‍य आपात संचालन केन्‍द्र वर्षा से उत्‍पन्‍न स्थिति पर निगरानी रखे हुए है। अब तक राज्‍य में पांच लोगों की वर्षा से जुड़ी घटनाओं में मौत होने की खबर है।

Related posts

Leave a Comment